- केंद्रीय वन मंत्रालय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड सरकार से मागों पर कार्यवाही हेतु दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के माध्यम से याचिका
- एक माह में मांगो पर कार्यवाही न होने पर होगा देशव्यापी आंदोलन आरंभ
नई दिल्ली (विश्व परिवार) सर्वोच्च जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए विश्व जैन संगठन द्वारा केंद्रीय वन मंत्रालय के 5 जनवरी 2023 के आदेश का सख्ती से अनुपालन और अन्य मांगों पर कार्यवाही हेतु अनुशंसा करने हेतु दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री निर्मल जैन को निवेदन दिया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन निर्मल जैन को पारसनाथ पर्वतराज पर गैर धार्मिक गतिविधियों की प्रमाण सहित जानकारी देते हुए पर्वतराज की पवित्रता बनाए रखने के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा 5 जनवरी 2023 के आदेश का सख्ती से अनुपालन कराए जाने हेतु अनुशंसा करने का निवेदन किया।
आयोग के चेयरमैन श्री निर्मल जैन ने संगठन की याचिका पर विस्तृत चर्चा कर पर्वतराज की पवित्रता के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय के आदेश और सभी मांगों को आवश्यक बताते हुए याचिका को आवश्यक कार्यवाही हेतु केंद्रीय वन मंत्रालय, अल्पसंख्यक मंत्रालय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और झारखंड सरकार को अतिशीघ्र अनुशंसा किए जाने के लिए आश्वस्त किया।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल जैन ने संगठन की मांगो यात्रियों का पंजीकरण, प्रवेश द्वार पर स्कैनर सहित पुलिस चेक पोस्ट, सम्पूर्ण पर्वतराज पर सीसीटीवी कैमरे, सीआरपीएफ की एक कम्पनी की नियुक्ति और बाइक संचालन, नशा करने, फिल्मी गानों पर अश्लील वीडियो बनाने पर सख्ती से प्रतिबंध आदि से अवगत कराया।
संगठन के सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन, नोएडा शाखा अध्यक्ष के के जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने संगठन द्वारा गिरनार धर्म यात्रा की जानकारी देकर भगवान नेमिनाथ मोक्षस्थल गिरनार जी की पांचवीं टोंक की प्रतिकृति मोमेंटो भेंट किया।







