देशनई दिल्ली

‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ के अंदाज में ममता बनर्जी का BJP और CEC पर तंज, वीडियो वायरल; कहा- ‘सेव डेमोक्रेसी, सेव इंडिया’

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बच्चों की मशहूर कविता ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधती नजर आ रही हैं। वीडियो में ममता बनर्जी ने SIR, चुनाव आयोग और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए विपक्ष का रुख सामने रखा है।
‘सेव डेमोक्रेसी, सेव इंडिया’: ममता बनर्जी का अनोखा अंदाज
वायरल वीडियो में ममता बनर्जी कविता के अंदाज में कहती सुनाई देती हैं, “जॉनी-जॉनी यस पापा, एसआईआर नो पापा, ज्ञानेश कुमार यस पापा, रेजिग्नेश यस पापा, रिमूव यस पापा, अरेस्ट एस पापा, सेव डेमोक्रेसी यस पापा, सेव इंडिया यस पापा।”
इसके आगे वह BJP सरकार और ज्ञानेश कुमार को लेकर भी टिप्पणी करती हैं। इस रचनात्मक अंदाज के जरिए उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की भूमिका पर अपनी आपत्ति जताई।
सुप्रिया सुले ने X पर शेयर किया वीडियो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए लिखा, “ममता दीदी हमेशा की तरह कमाल हैं! थोड़ा हास्य, लेकिन दिल से दिया गया गंभीर संदेश: लोकतंत्र बचाओ, भारत बचाओ!” वीडियो सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया और SIR को लेकर विपक्ष के विरोध का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts