छत्तीसगढ़रायपुर

भारत की सबसे बड़ी सिल्क एक्सपो ‘सिल्क वीव्स एक्सपो’ की भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। सिविल लाइंस स्थित गुरुतेग बहादुर भवन में सिल्क वीव्स एक्सपो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी (फेस्टिव शॉपिंग स्पेशल के तहत करवा चौथ व दिवाली एडिशन-2026) का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को शाम 5.00 बजे किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं फैशन प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में देशभर से आए बुनकरों और कारीगरों द्वारा तैयार की गई सिल्क साड़ियों का भव्य संग्रह उपलब्ध है, जिसमें बनारसी, कांजीवरम, कोसा सिल्क, बेंगलुरु सिल्क, जामदानी एवं वेडिंग स्पेशल साड़ियाँ प्रमुख आकर्षण हैं। साथ ही शॉल, स्टोल, लिनेन, वेडिंग एथनिक व अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। कोलकाता, बनारस, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम सहित देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों की सहभागिता इस एक्सपो को विशेष बनाती है। सिल्क, और कॉटन आइटम्स से सुसज्जित इस एक्सपो में सभी 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है । यह प्रदर्शनी रायपुरवासियों के लिए खरीदारी के साथ-साथ भारतीय वस्त्र संस्कृति से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
उद्घाटन अवसर पर श्री जुनेजा ने कहा कि सिल्क वीव्स एक्सपो जैसे आयोजनों से देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को नया मंच मिलता है और कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
सिल्क वीव्स एक्सपो के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत की सबसे बड़ी सिल्क एक्सपो है। प्रदर्शनी 9 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रवेश एवं पार्किंग पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts