धर्म

निर्यापक मुनि 108 श्री अभय सागर जी महाराज (ससंघ) का भव्य मंगल प्रवेश

जतारा (विश्व परिवार) परम पूज्य श्रमणाचार्य 108 श्री विमर्श सागर जी महा मुनिराज की जन्म नगरी जतारा में,परम पूज्य युग श्रेष्ठ आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागर जी महा मुनिराज के आज्ञानुवर्ती, निर्यापक मुनि 108 श्री अभय सागर जी महाराज (ससंघ) का प्रातः कालीन वेला में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।
भारतीय जैन संगठन तहसील अध्यक्ष एवं जैन समाज उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने बताया कि परम पूज्य निर्यापक मुनि अभय सागर जी, प्रभात सागर जी, चंद्र सागर जी एवं निरीह सागर जी महाराज पद विहार करते हुए 26 मार्च को खरगूपुरा पहुंचे, खरगूपुरा में गौशाला का शिलान्यास संपन्न हुआ एवं आज प्रातः काल की बेला में पूर्ण भव्यता से, जतारा जैन समाज ने मुनि संघ की मंगल अगवानी की ।
नगर में श्रावकों द्वारा अपने निवास एवं प्रतिष्ठान के सामने पूज्य मुनि श्री की मंगल आरती एवं पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया, पूज्य मुनि संघ शांतिनाथ जिनालय के दर्शन उपरांत श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र आदिश्वर धाम में विराजमान हुए, परम पूज्य मुनि संघ के सानिध्य में आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज की मांगलिक पूजन संपन्न हुई तत्पश्चात समाज को पूज्य मुनि संघ की मंगल दिव्य देशना सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैन समाज अध्यक्ष महेंद्र जैन टानगा, प्रकाश रोशन, पवन मोदी,संतोष मोदी,विजय सगरवारा, अनिल काशिल्य, राजू सिंघई, श्रीमती अभिलाषा, पूनम, उर्वशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts