धर्म

राजिम में महावीर जयंती पर सम्मान समारोह और भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन

राजिम (विश्व परिवार)। श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन समाज, नयापारा राजिम द्वारा एक भव्य सम्मान-बहुमान समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम नसिया जी क्षेत्र, रायपुर रोड में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव से जुड़े प्रभारीगणों का सम्मान किया गया ।
गौरतलब है कि लगभग दो माह पूर्व नयापारा राजिम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से संपन्न हुआ था, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुट होकर योगदान दिया था । आयोजन में विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने वाले समाज जनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सभी को मंच पर आमंत्रित कर तिलक माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के पैनल सलाहकार सदस्य, छत्तीसगढ सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रकाश मोदी एवं दैनिक विश्व परिवार रायपुर के संपादक प्रेस काउंसिल के पूर्व सदस्य प्रदीप जैन सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे ।
श्री प्रकाश मोदी ने राजिम जैन समाज की धर्म निष्ठा एवं समर्पण के साथ भव्य मंदिर निर्माण की प्रशंसा की । श्री प्रदीप जैन ने कहा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के सानिध्य में राजिम पंचकल्याणक में सामाजिक एकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया हैं वह समस्त छत्तीसगढ़ ही नही पूरे देश के लिए अनुकरणीय है ।
जैन समाज के अध्यक्ष श्री अखिलेश जैन,पंचकल्याणक समारोह समिति के अध्यक्ष श्री मनोज जैन, समाज के कोषाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव श्री आशीष चौधरी सहित समाज के वरिष्ठजनों में श्वेताम्बर श्री संघ के अध्यक्ष श्री शेखर बाफना, श्री किशोर जैन, श्री रमेश पहाड़िया वरिष्ठ पत्रकार, श्री रमेश चौधरी वरिष्ठ पत्रकार, श्री संतोष पारख, श्री अभय जैन, श्री नीरज गंगवाल, श्री अंकित चौधरी श्री आरनव भाटापारा आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर भोपाल के हर्षित जैन द्वारा भक्ति संगीत का आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
आयोजन का उद्देश्य समाज के सक्रिय सदस्यों का सम्मान करने के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नदिता अनिल जैन, श्रीमती अनुजा अखिलेश जैन, श्रीमती सुप्रिया आशीष जैन व श्रीमती आशी अतुल जैन ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts