रायपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन राशि प्रस्ताव पर महापौर का आभार व्यक्त-इकराम

बीरगांव (विश्व परिवार)। नगर निगम बीरगांव के एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की सामान्य सभा की बैठक में महापौर नंदलाल देवांगन द्वारा निगम क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, मितानिन एवं स्वच्छता दीदियों के लिए प्रोत्साहन राशि के रुस मे 1500 रुपये से 2000 रुपये तक शासन से मंजूरी के पशचात निगम से देने का प्रस्ताव बजट मे लिया गया है
इस प्रस्ताव से उत्साहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पदमा साहू के नेतृत्व में महापौर नंदलाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम क्षेत्र की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts