रायपुर (विश्व परिवार)। All India Institute of Medical Sciences Raipur की पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन (PEM) टीम ने 28–29 मार्च 2026 को Hyderabad में आयोजित 17वें National Assembly of Paediatric Emergency Medicine 2026 (NAPEM) एवं 4th IAP-PEM राष्ट्रीय सम्मेलन में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम KIMS Cuddles Hospital, गाचीबोवली द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से विशेषज्ञों और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
सम्मेलन से पूर्व, 27 मार्च 2026 को AIIMS रायपुर की PEM टीम ने Malla Reddy Medical College for Women, हैदराबाद में पीडियाट्रिक ट्रायेज एवं PEARLS (सिमुलेशन आधारित उन्नत पुनर्जीवन प्रशिक्षण) पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का नेतृत्व Dr Anil K Goel (विभागाध्यक्ष, पीडियाट्रिक्स एवं प्रभारी, PEM) ने राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में किया, जबकि समन्वय Dr Jovin Chris Antony ने किया। देशभर से आए 35 प्रतिभागियों को बाल आपातकालीन देखभाल, उन्नत वायुमार्ग प्रबंधन, वैस्कुलर एक्सेस, POCUS तथा ट्रॉमा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सत्रों को उनकी व्यावहारिक उपयोगिता और सहभागिता के लिए व्यापक सराहना मिली। मुख्य सम्मेलन में AIIMS रायपुर की टीम ने बड़ी भागीदारी दर्ज कराई, जिसमें वरिष्ठ रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स और संकाय सदस्य शामिल रहे, जिससे संस्थान की राष्ट्रीय उपस्थिति और सुदृढ़ हुई।
उद्घाटन सत्र में Dr Anil K Goel को भारत में PEM के प्रथम DM कार्यक्रम की स्थापना एवं IAP-PEM चैप्टर के संस्थापक महासचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (2025–26) के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। Dr Jovin Chris Antony को भी शैक्षणिक गतिविधियों, विशेषकर DIAP वेबिनार श्रृंखला के सफल संचालन हेतु सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक उपलब्धियों में Dr Bipin Bihari Rout ने मौखिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रीय PEM क्विज़ में Dr Jovin Chris Antony और डॉ आशा ज्योति पेनुगोंडा की टीम उपविजेता रही, जबकि डॉ हिम्मत राम सियाग और डॉ मोहित देवेंद्र जायसवाल द्वितीय उपविजेता रहे। Lt Gen Ashok Jindal (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, AIIMS रायपुर ने टीम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए बाल आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य में और प्रगति के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।





