छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद में चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई: बस से 46 लाख के चांदी के पायल जब्त

महासमुंद (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेहटीखोल नाका (NH-353) पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक यात्री बस से 600 नग चांदी के पायल बरामद किए, जिन्हें देखकर पुलिस टीम के साथ-साथ यात्रियों के भी होश उड़ गए। जब्त आभूषणों की कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है। यह पूरा मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की पुलिस जांच की जा रही थी। इसी दौरान श्री श्याम ट्रैवल्स की बस को रोककर वाहन और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक यात्री, जो नीले रंग का पिट्ठू बैग लिए हुए था, संदिग्ध पाया गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58 वर्ष) निवासी बालू बाजार, आलमचंद बाजार, लालबाग थाना, जिला कटक (ओडिशा) बताया।
साढ़े 18 किलो चांदी के पायल बरामद
उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे 600 नग चांदी के पायल बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 18.590 किलोग्राम और कीमत 46,68,090 रुपये है। चांदी के जेवर रखने के संबंध में BNS की धारा 94 के तहत नोटिस तामील किया गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर विधिवत कार्रवाई करते हुए चांदी के जेवर जब्त कर लिए गए।
इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण को आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को भेजा गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts