छत्तीसगढ़रायपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शंकर नगर में जनजागरण रैली, 4 डिब्बा सिस्टम पर जोर

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू और शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद राजेश गुप्ता तथा नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह और कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत जोन क्षेत्र में शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली। यह रैली पार्षद राजेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों, सफाई कर्मचारियों सहित जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू और जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार तांडी की उपस्थिति में आयोजित की गई।

स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान लोकप्रिय टीवी कॉमिक्स पात्र मोटू और पांडा का अभिनय करते कलाकारों ने स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के साथ वार्ड में जन-जन तक सकारात्मक स्वच्छता संदेश पहुंचाया।

पार्षद राजेश गुप्ता ने वार्ड के रहवासी नागरिकों से स्वच्छता के 4 धुरंधर पहल अभियान के तहत 1 अप्रैल 2026 से लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत 4 डिब्बा प्रणाली अपनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को देने और रायपुर को स्वच्छ शहर बनाने में भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत जनजागरण अभियान के तहत जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की ओर से रहवासी नागरिकों को जीवन में स्वच्छता का महत्व बताया गया और इधर-उधर कचरा नहीं फेंकने की समझाइश दी गई। साथ ही सफाई वाहन में कचरा देने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। खुले में कचरा फेंकने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts