रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 77.15 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 83.04 प्रतिशत रहा।
10वीं परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का पास प्रतिशत 81.03 रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 72.27 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 12वीं बोर्ड में छात्राओं का रिजल्ट 86.04 प्रतिशत और छात्रों का 78.86 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,43,016 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 2,46,166 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 2,02,549 परीक्षार्थी सफल रहे।
बोर्ड परीक्षा परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://results.cg.nic.in और https://cgbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है।







