छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कैंसर के उपचार को मिलेगी एक नई ऊर्जा,रायपुर में प्रारंभ हो रहा है विश्वस्तरीय केयर कैंसर इंस्टिट्यूट

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिनांक 16 अगस्त को कर रहे हैं उद्घाटन
  • प्रदेश के मरीजों को जांच से लेकर उपचार और निदान तक एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स में केयर कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 16 अगस्त 2026 को करेंगे।
प्रदेश में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग महामारी विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर-नाइन) के अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 2025 में कैंसर के करीब 31,553 मामले होने का अनुमान है। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 30,763 था। बढ़ते मामले प्रदेश में समय पर जांच, शुरुआती पहचान और विशेषज्ञ इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित करते हैं।
छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों को अभी कैंसर के विशेषज्ञ इलाज के लिए महानगरों का रुख करना पड़ता है। कैंसर का इलाज कई महीनों तक चल सकता है और मरीजों को बार-बार अस्पताल आना पड़ता है। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा मरीज और उसके परिवार पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक बोझ बढ़ाती है। केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य इस दूरी को कम करना है। यहां कैंसर के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक ही जगह मिलकर मरीज के इलाज की योजना बनाएंगे। मरीज को स्क्रीनिंग, जांच, इलाज की योजना, थेरेपी, रिकवरी और फॉलो-अप तक समन्वित देखभाल उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने कहा, “केयर कैंसर इंस्टीट्यूट की शुरुआत छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश के लोगों के करीब कैंसर सेवाएं उपलब्ध
होने से स्क्रीनिंग और बीमारी की शुरुआती पहचान को बढ़ावा मिलेगा। समय पर कैंसर की पहचान होने से इलाज
अधिक प्रभावी हो सकता है।”
उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और समन्वित कैंसर उपचार
के लिए दूर न जाना पड़े। मरीज अपने परिवार के करीब रहकर इलाज करा सकें। यह इंस्टीट्यूट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और कैंसर से लड़ रहे मरीजों को नई उम्मीद देने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।”
केयर कैंसर इंस्टीट्यूट की शुरुआत के साथ रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स प्रदेश में अपनी कैंसर उपचार सेवाओं को और
मजबूत करेगा। इससे रायपुर को मध्य भारत में कैंसर उपचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में भी मदद
मिलने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts