छत्तीसगढ़रायपुर

Big Breaking: CM साय ने जारी किए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिए। मुख्यमंत्री ने ई-क्लिक कर परीक्षा परिणाम घोषित किए। अब छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
रिजल्ट जारी करने के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै भी मौजूद रहीं।
छात्र अपना परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in और cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts