जबलपुर 

जबलपुर में ‘मेंटल वेलनेस सेमिनार’ 8 मई को

जबलपुर (विश्व परिवार)। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के तत्वावधान में 8 मई 2026, शुक्रवार को “मेंटल वेलनेस सेमिनार” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक ज्ञानगंगा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, तिलवाराघाट रोड, जबलपुर में आयोजित होगा।
सेमिनार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, तनाव प्रबंधन, करियर मार्गदर्शन तथा इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में रायपुर की प्रख्यात साइकोलॉजिकल वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. ईला गुप्ता विशेष आमंत्रित के रूप में उपस्थित रहेंगी, जो प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगी।
यह आयोजन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के गवर्नर रोटे अमित जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी रोटरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन एवं ज्ञानगंगा ग्रुप के निदेशक अपूर्व सिंघई द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया के साथ साझा की गई।
इस अवसर पर ज्ञानगंगा ग्रुप के निदेशक राजनीत जैन एवं पंकज गोयल आदि भी उपस्थित थे ।
रोटरी क्लब संस्कारधानी के अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटे अनिल अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अरुण खर्द, समीर कानडे, तल्लीन बावा, अमित जैन, शैलेष गुलाटी, समर गायकवाड़, अंजुल जैन, विक्रांत जैन, नितिन जैन, सुनील जसवानी, मनीष बजाज सहित समस्त क्लब पदाधिकारियों के साथ जबलपुर के सभी रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts