जामुल (विश्व परिवार)। नगर पालिका जामुल में पटेल समाज के लिए सामुदायिक भवन का स्थल पूजन नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा किया गया । पटेल समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत अधोसंरचना मद के दस लाख रूपये के लागत से भवन का निर्माण होगा । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे जामुल नगर के पटेल समाज द्वारा सामुदायिक भवन का मांग किया गया था जिस पर सभी प्रकार के प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के पश्चात् पटेल समाज के लिए भवन निर्मित होगा जिसमें सामाजिक बंधु एकत्र होकर सामाजिक कार्यक्रम एवं समय समय पर उक्त भवन में बैठक कर समाज को आगे ले जाने हेतु उनके बीच आपसी चर्चा में भी होगी । किसी भी समाज के गठन पश्चात् सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु एवं एकत्र होने के लिए सामुहिकता के लिए भवन की आवश्यकता होती है जिसे पूरा किया जा रहा है। मैं मां शाकम्भरी को प्रणाम करते हुए एवं पटेल समाज के प्रबुद्ध जनो के प्रति कृतज्ञ हूं कि आप सभी ने मुझे आमंत्रित किया और आप सभी सामाजिक गणों को आश्वस्त करता हूं कि आगे भी हम सब मिलकर इसी प्रकार से नगर उत्थान एवं सामाजिक कार्य करते रहेंगे । स्थल पूजन का कार्यक्रम पंडित राजेश्वर शर्मा ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार, पार्षदगण रामप्यारी वर्मा, अश्वनी साहू, दीपक गुप्ता, सरोजनी चंद्राकर, पटेल समाज के बलराम पटेल, ललिता पटेल, राम दयाल पटेल, सुरेखा पटेल, भोला पटेल, मनोज पटेल, महेश पटेल, राजा पटेल, लक्ष्मी पटेल, सत्यदेव पटेल, वरिष्ठ जन खिलावन साहू, लेखराम साहू दुर्यो धन साहू, , दिलीप सिंह, अन्वर अली,मनीष साहू, राजकुमार बाली बर्मनसहित पटेल समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।







