छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में नई CC रोड और नाली निर्माण का शुभारंभ, अवंति विहार में भूमिपूजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 क्षेत्र में अवंति विहार कॉलोनी में वासुदेव केयर हॉस्पिटल के सामने नई सीसी रोड एवं नाली निर्माण का नया विकास कार्य शीघ्र करने महर्षि वाल्मीकि वार्ड पार्षद प्रभा मनोज विश्वकर्मा सहित श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ व भूमिपूजन किया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह ठाकुर, जोन 9 कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब, उप अभियंता अंकिता जनार्दन सहित स्थानीय क्षेत्र के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन और नवयुवकों की उपस्थिति रही। भूमिपूजन करते हुए लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जोन 9 कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता को अधोसंरचना मद अंतर्गत जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु स्वीकृति अनुसार अवंति विहार कॉलोनी में नई सीसी रोड व नाली का नया विकास कार्य तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय रहवासियों से सीसी रोड निर्माण के समय उस पर वाहन आदि न चलाकर मजबूत सीसी रोड को जनहित में उपयोगी बनाने में नगर निगम जोन 9 लोककर्म विभाग को सहयोग देने की अपील की। वार्ड पार्षद प्रभा मनोज विश्वकर्मा ने महर्षि वाल्मीकि वार्ड के अवंति विहार में नई सीसी रोड व नाली का विकास कार्य प्रारंभ होने पर सभी वार्डवासियों की ओर से नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल को धन्यवाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts