छत्तीसगढ़बीजापुर

बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: भारी डंप बरामद, 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर

बीजापुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गंगालूर थाने की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया है, जिसमें बैटरी और विस्फोटक सामग्री शामिल है। यह पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र की है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडीतुमनार के पहाड़ी में बंकर बनाया गया है, जिसमें कई घातक हथियार है। सूचना के बाद एक्शन में आई टीम ने मौके पर दबिश देते हुए नक्सली डंप को बरामद किया। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
जब्त सामग्री
होंडा कंपनी जनरेटर 02, लेथ मशीन 02, इन्वर्टर 01, बैटरी 04, कार्डेक्स वायर 50 मीटर, प्लास्टिक 02 और देशी बीजीएल लांचर 01
5 लाख की ईनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर
बता दें कि छत्तीसगढ़ सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सिताराम राजू जिले में आज एक ईनामी महिला माओवादी ने सरेंडर किया है. सरेंडर करने वाली महिला माओवादी पोडियम लक्ष्मी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है. लक्ष्मी बीजापुर जिले के उसुर थाना क्षेत्र की निवासी है और लंबे वक्त से नक्सल संगठन के साथ जुड़ी हुई थी।
सरकारी योजनाओ का दिया जाएगा लाभ
लक्ष्मी DKSZC के 2 सीआरसी पीएलजीए बटालियन सक्रीय सदस्य के रूप में लक्ष्मी लंबे समय से छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश बॉर्डर में सक्रियता थी. सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी पोडियम लक्ष्मी ने एटका पुलिस कैंप में अतिरिक्त पुलिस अध्यक्ष पंकज मीणा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास, रोजगार और सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts