भिलाई

भिलाई-चरौदा में प्लॉट नीलामी हिट, ऑफसेट प्राइस से कई गुना ज्यादा बोली

भिलाई-03 (विश्व परिवार)।  नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्रांतर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के व्यावसायिक परिसर के रिक्त भूखंडों का आम नीलामी दिनांक 11.05.2026 को रखी गई थी, जिसमें ऑफसेट प्राईज 12,71,300/-रू. निश्चित किया गया था। जिसके विरूध्द बोलीदाताओं ने नीलामी की प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और 30 हितग्राही के द्वारा बोली में भाग लिया। उक्त दिनांक को 15 भूखंडों की नीलामी में न्यूनतम 25,00,000/- रू. से अधिकतम 38,50,000/- रू. तक का बोली प्राप्त हुई। जो कि ऑफसेट प्राईज से दुगुनी राशि है। आज दिनांक 13.05.02026 को 09 भूखंडों की आम नीलामी की कार्यवाही की गई। जिसमें सरकारी बोली राशि 3,81,390/- रू. के विरूध्द न्यूनतम 10,50,000/-रू. से लेकर अधिकतम 19,00,000/- रू. प्राप्त हुए है। जो कि सरकारी बोली राशि से तीन गुना अधिक दर प्राप्त हुई है। शेष बचे भूखंडों का आम नीलामी दिनांक 14.05.2026 एवं 15.05.2026 को निगम सभागार कक्ष में नियत समय 12.00 बजे से की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts