रायपुर (विश्व परिवार)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) रायपुर चैप्टर एवं जेबीएन अचीवर्स – जेबीएन बिलीवर्स द्वारा आयोजित “याराना कप – सीजन 2” का आयोजन 16 एवं 17 मई को नेटफ्लिक्स टर्फ, अमलीडीह रायपुर में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेल के साथ-साथ व्यवसायिक नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का एक अनूठा प्रयास है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, उद्यमियों एवं व्यवसायियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाना, नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करना तथा “कनेक्ट – कोलैबोरेट – ग्रो” की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को समझ सकें और भविष्य में व्यापारिक अवसरों को बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में शहर के अनेक युवा व्यवसायी, प्रोफेशनल्स एवं समाजजन सहभागिता करेंगे। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीमवर्क और लीडरशिप को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर क्विक हील फिजियोथेरेपी एंड स्पोर्ट्स क्लिनिक हैं। वहीं को-पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में नाहटा क्लासेज एवं ग्लोबल 11 सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न स्पॉन्सर्स एवं पार्टनर्स का विशेष योगदान रहेगा, जिनमें —
- टी-शर्ट फ्रंट स्पॉन्सर: आर्ट गैराज
- टी-शर्ट बैक स्पॉन्सर: एलिमेंट्स
- कैटरिंग पार्टनर: पार्श्वनाथ कैटर्स
- बाउंड्री पार्टनर: नमो वॉटरप्रूफिंग
- बेवरेज पार्टनर: देसी तत्व
- इवेंट पार्टनर: टू इवेंट्स बाय आयुष जैन
- मीडिया पार्टनर: राजेश पब्लिसिटी
याराना कप के आयोजन में जेबीएन लीडरशिप टीम एवं जीटो रायपुर चैप्टर के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
- जेबीएन अचीवर्स लीडरशिप टीम
- अचिन नाहटा – प्रेसिडेंट
- पुनीत बाफना – वाईस प्रेसिडेंट
- लेखक वैद – सेक्रेटरी ट्रेजर
- जेबीएन बिलीवर्स लीडरशिप टीम
- सागर जैन – प्रेसिडेंट
- युवराज भंडारी– वाईस प्रेसिडेंट
- प्रमोद सेठिया – सेक्रेटरी ट्रेजर
प्रोग्राम डायरेक्टर
- रोमिल जैन
- आयुष जैन (लोगास)
- सम्यक जैन (वॉटरप्रूफिंग)
- प्रतीक जैन
जीटो रायपुर चैप्टर टीम
- तिलोकचंद बरड़िया – चेयरमैन
- सीए अंकुश गोलछा – चीफ सेक्रेटरी
- सीए नरेश प्रताप नाहर – ट्रेजरर
- प्रशांत गोलछा – एमपी-सीजी जोन कन्वीनर
- युवराज सुराना – जेबीएन कन्वीनर
- ऋषभ पारख – को-कन्वीनर (अचीवर्स)
- शाश्वत लुहाड़िया – को-कन्वीनर (बिलीवर्स)
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज एवं व्यापार जगत को एक मंच पर लाकर मजबूत संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल के माध्यम से आपसी जुड़ाव बढ़ता है, जिससे भविष्य में बेहतर व्यावसायिक सहयोग एवं नए अवसरों का निर्माण होता है।
समाजजनों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।







