छत्तीसगढ़भिलाई

डॉ. अभिमन्युस आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का भिलाई में शानदार उद्घाटन

  • नेहरू नगर में नई शाखा का आगाज, AYUSH संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास के करकमलों से हुआ उद्घाटन

भिलाई  (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की आयुर्वेद चिकित्सा में अग्रणी संस्था डॉ.अभिमन्युस आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए भिलाई के नेहरू नगर (ईस्ट ) में नई मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक खोल ली है। इस नई शाखा का उद्घाटन AYUSH विभाग, छत्तीसगढ़ के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास के करकमलों से किया गया।
समारोह में डॉ. अभिमन्यु साहू, संस्थापक एवं निदेशक ने कहा, “रायपुर में सफल 20 बेडेड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाद भिलाई के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई क्लिनिक शुरू की गई है। हमारा उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेद की जड़ों पर आधारित, आधुनिक सुविधाओं वाली चिकित्सा उपलब्ध कराना है, खासकर जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और पुरानी बीमारियों के रूट कारण का इलाज।”
डॉ. सुनील दास ने उद्घाटन के अवसर पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने डॉ. अभिममन्यु की टीम की सराहना करते हुए भविष्य में और सहयोग का आश्वासन दिया।
क्लिनिक की खासियतें:
• आधुनिक आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं
• अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम
• पेन मैनेजमेंट, जोड़ों की समस्या, त्वचा रोग, बाल स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं
• रायपुर मुख्य अस्पताल के साथ समन्वय
रायपुर के कमल विहार स्थित मुख्य अस्पताल के बाद भिलाई शाखा डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद ब्रांड का तीसरा बड़ा कदम है। स्थानीय नागरिकों में इस नई क्लिनिक को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts