रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से भानुप्रतापपुर इकाई का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और व्यापार एवं उद्योग हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
जारी सूची के अनुसार भानुप्रतापपुर इकाई में नारायण पाढ़ी और प्रदीप जैन को संरक्षक बनाया गया है। वहीं कपूरचंद जैन और विजय जैन (बरड़िया) को विशेष सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यश कुमार कथुरिया को इकाई अध्यक्ष, नमन जैन को महामंत्री और आनंद जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर एजाज रिजवी और प्रदीप नवलानी को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर अजय लखानी, अनूप दास और लक्ष्मण माखीजा को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में डेविड देवांगन, इरशाद खान, लोकेश संचेती, राहुल रामानी, प्रतीक हरद्वानी और बलराम पंजाबी को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि नई टीम व्यापारियों और उद्योग जगत के हित में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।







