धर्म

श्रमण संस्कृति सांगानेर द्वारा संस्कार शिविर का हुआ जैन मंदिरों शुभारम्भ

ललितपुर (विश्व परिवार)। नगर के जैन मंदिरो में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुगासागर महाराज की प्रेरणा एवं आर्शीवाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारम्भ श्रेष्ठीजनों ने अभिषेक शान्तिधारा के उपरान्त मंगलकलश स्थापित कर किया। शिविर में हर वर्ग के शिविरार्थियों को धार्मिक शिक्षण का बोध विभिन्न कक्षाओं के माध्यम से कराया जाएगा।
इस दौरान शिविर संयोजक आलोक मोदी एवं मुकेश शास्त्री ने बताया कि शिविर में सांगानेर संस्थान के 30 युवा विद्वानों द्वारा छहढाला, इष्टोपदेश, श्रावकाचार, द्रव्यसंग्रह, तत्वार्थसूत्र, कर्मकाण्ड, जीवकाण्ड, आलाप पद्धति, गोम्मटसार, सिद्धान्त प्रवेशिका, बालवोध भाग एक व दो का प्रशिक्षण दिया जाएगा शिविरार्थियों को किट सामग्री का पुर्याजन सोमचंद संजीव कुमार लकी परिवार द्वारा किया गया है। आज अभिनंदनोदय तीर्थ पर मंगलकलश महेन्द्र कुमार मनोज जैन पंचमनगर, बंटीमोदी कचरौदा परिवार, वीरेन्द्र कुमार सुरेन्द्र अनौरा परिवार एवं पार्श्वनाथ जैन अटा मंदिर में महेन्द्र सराफ, किरण सतभैया, प्रकाश जैन अनमोल एवं पार्श्वनाथ जैन नया मंदिर में मनोज कुमार विनय जैन जडीबूटी परिवार द्वारा स्थापित किया गया।
इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रबंधक पंकज जैन मोदी, अशोक जैन दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीश जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रमुख रूप से मौजूद रहे जवकि शिविर संयोजना में डा० सचिन शास्त्री, सौरभ जैन, अर्पित जैन पथरिया, कमलेश शास्त्री कुण्डलपुर का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts