छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी भीड़, आवेदन के साथ ही हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54, रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 एवं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 10 क्षेत्र के देवपुरी गुरुद्वारा परिसर के समीप हॉल में लगाया गया।

शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, अमर गिदवानी, भोला राम साहू, पार्षद सुषमा तिलक साहू, गायत्री नौरंगे, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगड़े, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, राजेश गुप्ता, एडीएम उमाशंकर बंदे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर सहित विभिन्न 15 से अधिक शासकीय विभागों के कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोन 10 अंतर्गत देवपुरी गुरुद्वारा परिसर के पास हॉल के सामने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं महापौर मीनल चौबे ने समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण किया। मोतीलाल साहू ने मौलश्री और मीनल चौबे ने कचनार का पौधा रोपित किया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर प्रत्येक पौधे की देखभाल अपनी संतान की भांति करने का संकल्प लेने की अपील की।

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भीषण गर्मी के बीच महापौर मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू, आयुक्त संबित मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, अमर गिदवानी, भोला राम साहू एवं वार्ड पार्षदों के साथ सुशासन तिहार शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजनों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।

मोतीलाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये से अधिक के नए विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने नागरिकों से सुशासन तिहार शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों से सकारात्मक रूप से जुड़ने की अपील की।

महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से अपील की कि वे राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार शिविरों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सभी शासकीय योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदन, मांगों और शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने यह भी निर्देशित किया कि जोन 10 के वार्डों में अवैध निर्माण से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समय सीमा में निराकरण किया जाए।

रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी मांगों और शिकायतों के आवेदन देने तथा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 12 पात्र हितग्राहियों—बालू विश्वकर्मा, कामदेव साहू, प्रदीप सेन, हेमा बाई साहू, हिरेश साहू, कौशल्या शर्मा, लक्ष्मी पुरेना, मोना हलधर, रामदास जोशी, साद बाई, वर्षा हलधर एवं नंदकुमार गडरिया को आवेदन करते ही मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

शिविर में पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ई-श्रम कार्ड भी वितरित किए गए। वहीं गर्भवती माताओं की गोदभराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts