छत्तीसगढ़रायपुर

शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की 13वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्त्ववधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर में रायपुर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के उद्यान परिसर में स्थित शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की मूर्ति के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 13 वीं पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्रीकुमार मेनन, पूर्व पार्षद सुन्दर जोगी, पार्षद प्रतिनिधि रोहित साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रमोद तिवारी सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर सादर नमन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts