धर्म

धार्मिक ज्ञान के बगैर जीवन अधूरा- माता सुनय श्री

  • जैन अटा मंदिर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर सामूहिक समापन: मेधावी हुए सम्मानित

ललितपुर (विश्व परिवार)। आज नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा तीर्थचक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा एवं आर्शीवाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन क्षुल्लिका सुनय श्री माताजी के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर उन्होने कहा धार्मिक संस्कारों के वगैर जीवन अधूरा है। धार्मिक ज्ञान के लिए ऐसे शिविरों के माध्यम से हजारों की संख्या में श्रावक लाभान्वित होते हैं।

जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया ने ललितपुर नगर के सभी जैन मंदिरों में आयोजित हुए शिविर में सांगानेर संस्थान के विद्वानों द्वारा दिए गए धार्मिक ज्ञान को उपयोगी बताया जिसके माध्यम से वालकों से लेकर वृद्धों तक ने शिविर में हिस्सा लेकर ज्ञानार्जन किया। इस दौरान शिविर संयोजक आलोक मोदी एवं मुकेश शास्त्री ने बताया कि शिविर में सांगानेर संस्थान के 30 युवा विद्वानों द्वारा छहढाला, इष्टोपदेश, श्रावकाचार, द्रव्यसंग्रह, तत्वार्थसूत्र, कर्मकाण्ड, जीवकाण्ड, आलाप पद्धति, गोम्मटसार, सिद्धान्त प्रवेशिका, बालवोध भाग एक व दो का प्रशिक्षण दिया जिसमें दो हजार से अधिक शिविरार्थी लाभान्वित हुए। शिविर समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री विराग सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में किट सामग्री का पुर्याजन संजीव कुमार राजीव जैन लकी परिवार एवं शिविर में ज्ञानार्जन कराने आए युवा विद्वानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के जैन मंदिरों में शिविर मंगल कलश स्थापनकर्ता पुर्ष्याजक परिवारों को सम्मानित कर उन्हें कलश प्रदान किए गए।

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन,पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, संयोजक सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, महेन्द्र जैन पंचमनगर,सतीश नजा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, धन्यकुमार जैन एड, वंटी मोदी कचरौदा, मनोज जैन जडीबूटी, महेन्द्र सराफ, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, मनीश जैन संतोष जैन गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे जवकि शिविर संयोजना में संजीव जैन महरौनी, दीपक जैन सागर, डा० सचिन शास्त्री, ऋषभ जैन कारीटोरन, अरिहंत जैन, आकाश जैन, अनुराग जैन संजय सोयल, सौरभ जैन, अर्पित जैन पथरिया, कमलेश शास्त्री कुण्डलपुर के अतिरिक्त विदुषि रिया जैन, विदुशी प्रिया जैन का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts