रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश और शत्रुहन देशलहरे, उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल एवं चंद्रकांत बर्गे सहित पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भवन में नक्शा स्वीकृति के विपरीत किये गए अतिरिक्त निर्माण को सम्बंधित निर्माणकर्ता भवन स्वामी को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस देने के उपरांत स्थल पर अभियान चलाकर तोड़ने की कार्रवाई की गयी।







