छत्तीसगढ़रायपुर

वर्षा पूर्व तैयारियों का जायजा लेने मैदान में उतरीं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 10 के विभिन्न वार्डो में वार्ड पार्षद गायत्री नौरंगे, सुषमा तिलक साहू, विनय पंकज निर्मलकर सहित नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, उपअभियंता राहुल वैष्णव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, जोन स्वच्छता निरीक्षक अनिल झा की उपस्थिति में सभी बडे नालो की वर्षा पूर्व सफाई के अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने बडे नालो की सफाई सहित वार्डों में जलभराव क्षेत्रो और वर्षा पूर्व निकासी प्रबंधन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए जोन 10 जोन कमिश्नर को व्यवहारिक आवश्यकतानुसार वर्षा पूर्व साफ सफाई करवाकर आवश्यकता के अनुरूप नालो की जोन के माध्यम से तत्काल मरम्मत करवाकर वर्षा पूर्व जोन क्षेत्र में निकास की व्यवस्था सुगम बनाने के स्थल पर कडे निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts