रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति के नेतृत्व में छोटे बच्चों के बीच आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पुस्तक, पेन एवं चॉकलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ खुशियां साझा करना तथा सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।
कार्यक्रम में आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, शंकर नगर वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री सुधीर चौबे, प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, मंडल मंत्री शंभू लवंशी, राम तांडी, लता जगत, साधना चक्रवर्ती, सूरज यादव, अजय गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, हरीश अग्रवाल, ओम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और हर्षवर्धन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने भाग लिया। सभी ने सूर्यकांत राठौड़ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की।







