Home रायपुर राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला

राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला

64
0

रायपुर (विश्व परिवार):- राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 19 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश में डिप्टी कलेक्टर,संयुक्त कलेक्टर सहित मंत्रालय में अवर सचिव का तबादला किया गया है। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार श्रीमती यामिनी पांडेय गुप्ता सहायक महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड रायपुर को रजिस्ट्रार भूसंपदा नियामक प्राधिकरण रायपुर, पुलक भट्टाचार्य अवर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग इंद्रावती भवन नया रायपुर, डॉ. ऋतु वर्मा उप सचिव छग नवाचार आयोग रायपुर को मंत्रालय कुमार अनुप्रिया मिश्रा रजिस्ट्रार भू संपदा नियामक प्राधिकरण रायपुर को अवर सचिव छग राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर हेमंत कुमार मत्स्यपाल सहायक संचालक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण को सहायक महाप्रबंधक छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड रायपुर, प्रदीप कुमार साहू अपर कलेक्टर कोरबा को अपर कलेक्टर जशपुर, नरेंद्र पैकरा संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर को संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम, ऋषिकेश तिवारी संयुक्त कलेक्टर धमतरी को संयुक्त कलेक्टर बस्तर, श्रीमती निशा नेताम मंडावी संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा को संयुक्त कलेक्टर बलौदाबाजार भाटापारा, दुलीचंद बंजारे संयुक्त कलेक्टर सुकमा को संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद, युगलकिशोर उर्वशा संयुक्त कलेक्टर बेमेतरा को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, मनीष साहू संयुक्त कलेक्टर उब कांकेर को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, प्रवीण तिवारी डिप्टी कलेक्टर मुंगेली को डिप्टी कलेक्टर रायगढ़, घनश्याम सिंह तंवर भूअर्जन अधिकारी जल संसाधन विभाग बिलासपुर को डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा, श्रीमती तरूणा साहू उपमहाप्रबंधक छग पर्यटन मंडल रायपुर को डिप्टी कलेक्टर बालोद, तुलसीदास मरकाम डिप्टी कलेक्टर जशपुर को डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद, सुश्री हर्षलता वर्मा डिप्टी कलेक्टर उब कांकेर को डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम, गगन शर्मा डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को डिप्टी कलेक्टर बस्तर तथा रमेश कुमार मौर डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ छुईखदान गंडई में पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here