छत्तीसगढ़रायपुर

विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स में नई NEXA Baleno का भव्य लॉन्च,बोल्ड डिजाइन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम अनुभव के साथ नई Baleno की शुरुआत

रायपुर (विश्व परिवार)। विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के Maruti Suzuki NEXA, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में बहुप्रतीक्षित ऑल-न्यू NEXA Baleno का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि डी. रवि शंकर जी, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (Additional Transport Commissioner) ने नई NEXA Baleno का भव्य अनावरण किया। कार्यक्रम में विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के MD यशवंत अग्रवाल जी सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नई NEXA Baleno को आकर्षक एवं बोल्ड डिजाइन के साथ एक नए अंदाज में पेश किया गया है। प्रीमियम स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, बेहतर कम्फर्ट और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स के साथ नई Baleno ग्राहकों को एक शानदार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।

लॉन्च समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों को नई Baleno की प्रमुख विशेषताओं एवं तकनीकी खूबियों से अवगत कराया गया। कार के अनावरण के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और रोमांच का माहौल देखने को मिला।

विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स के MD यशवंत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि नई NEXA Baleno का लॉन्च ग्राहकों को बेहतर, आधुनिक और प्रीमियम मोबिलिटी अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

“A Bolder Tomorrow Begins Here”

नई NEXA Baleno के साथ विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स ने रायपुर में एक नए और बोल्ड ऑटोमोबाइल अनुभव की शुरुआत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts