छत्तीसगढ़रायपुर

नगर निगम की विशेष बैठक में पद्म विभूषण तीजन बाई को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर (विश्व परिवार)। सोमवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा रायपुर शहर की ज्वलन्त समस्याओ पर चर्चा एवं विचार -विमर्श करने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर नगर निगम सामान्य सभा सभागार में आहुत नगर निगम रायपुर की विशेष सम्मिलन की बैठक के अंत में पद्म विभूषण सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के आकस्मिक निधन पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के शोक प्रस्ताव पर नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा सहित उपस्थित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, नव नामांकित पार्षदों/ एल्डरमेनों, नगर निगम सचिव संगीता साहू, प्रेस दीर्घा में मीडिया प्रतिनिधियों, दर्शक दीर्घा में वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने पद्म विभूषण सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके अवसान को ना सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य बल्कि राष्ट्र के संगीत एवं संस्कृति के क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति निरुपित किया एवं परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की आत्मा को शान्ति प्रदान करते हुए उनके परिवारजनों, इष्टगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने दो मिनट की सामूहिक मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts