छत्तीसगढ़रायपुर

बारिश से पहले एक्शन मोड में महापौर मीनल चौबे, जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण

रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम जोन 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड अंतर्गत समता कालोनी मार्ग से श्याम खाटु मंदिर मार्ग होकर अर्जुन नगर बस्ती पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद आनंद अग्रवाल, जोन 7 कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस एवं संबंधित जोन 7 कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान अर्जुन नगर में नाले की सफाई करवाकर रेत की बोरी बिछाकर छोटे छोटे चेम्बर बनाकर गंदे पानी का निकास करवाने के निर्देश दिये। आवश्यक होने पर नाले को डायवर्ट कर गंदे पानी का निकास सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि भविष्य में दोबारा जल भराव वहां ना होने पाये।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 2 अंतर्गत शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्षेत्र में पंडरी में गंगा नगर एवं दुर्गा नगर बस्ती में पहुंचकर जलभराव क्षेत्र का प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड पार्षद कृतिका जैन, सामाजिक कार्यकर्त्ता तुषार चोपड़ा, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया एवं जोन 2 के अन्य संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान गंगा नगर एवं दुर्गा नगर में नाले की सफाई अभियान पूर्वक करवाते हुए स्वच्छता कायम करने के निर्देश दिये। ताकि दोबारा जल भराव बारिश में बस्ती में ना होने पाये। महापौर ने पंडरी कपडा बाजार की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के दौरान नाली पर कब्जा करके बनाये गये पाटो को अभियान पूर्वक तोड़कर बाजार क्षेत्र में सफाई करके गंदे पानी का निकास सुगम बनाना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जोन 2 के जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। ताकि पंडरी कपडा बाजार क्षेत्र में बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना होने पाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts