अंबिकापुरछत्तीसगढ़

सरगुजा में दहेज प्रताड़ना का आरोप, विवाहिता की मौत से मचा हड़कंप

अंबिकापुर (विश्व परिवार)। सरगुजा जिले के मैनपाट से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के कुनिया गांव निवासी मिनी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
4 साल पहले हुई थी शादी, दहेज प्रताड़ना का आरोप
बताया जा रहा है कि मिनी यादव की शादी 4 साल पहले अनुज यादव से हुई थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। परिजनों का कहना है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष अस्पताल पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने मैनपाट में मृतिका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
इस पूरे मामले में मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts