छत्तीसगढ़बिलासपुर

करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

बिलासपुर (विश्व परिवार)। करगी रोड रेलवे स्टेशन पर आज बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, पटरी से उतरे डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई।
फिलहाल, घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं रेलवे प्रशासन ट्रैक को बहाल करने और रेल परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts