रायपुर

सोनम वांगचुक के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी का केंद्र सरकार पर हमला

रायपुर (विश्व परिवार)। बिरगांव निगम के एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने बताया की दिल्ली के जंतर-मंतर पर 25 दिनो से कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहा विरोध प्रदर्शन अब गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। श्री सोनम वांगचुक पिछले 16 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनकी जान को खतरा बना हुआ है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।
पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके के अनुसार, सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों और उनके सहयोगियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।
वहीं दूसरी ओर, लगातार हो रहे पेपर लीक घोटालों से परेशान होकर कई छात्रों ने अपनी जान गंवा दी, लेकिन घमंड में चूर केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री अब तक इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। यह सरकार की विफलता और युवाओं के भविष्य के प्रति उसकी बेरुखी को दर्शाता है।
सरकार को चाहिए कि तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करे, आंदोलनकारियों से संवाद स्थापित करे और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर जवाबदेही तय करे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts