छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी भीषण टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

बिलासपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।
बिलासपुर-रायपुर NH पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा 52 वर्ष रविवार रात अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हिर्री माइंस के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक फरार
वही टक्कर के बाद स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक भी वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का सीसीटीवी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि स्कूटी सवार उछलकर दूर जा गिरा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts