रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही है। पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हैं। फिलहाल पदयात्रा VIP चौक के पास पहुंच गई है और राजभवन की ओर बढ़ रही है।
राजभवन पहुंचकर कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी और बुलडोजर कार्रवाई का विरोध दर्ज कराते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करेगी।
पदयात्रा को देखते हुए श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टॉवर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड 5 घंटे के लिए बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से मेन रोड का इस्तेमाल करने और सर्विस रोड से बचने की अपील की है।







