रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ राज्य के जाने माने तबलावादक अवध सिंह ठाकुर ने आज प्रेस क्लब रायपुर में ‘शास्त्रीय संगीत की वर्तमान चुनौतियों और समाधान विषय पर पत्रकारवार्ता में हिस्सा लिया ।
शास्त्रीय संगीत के डिग्रीधारी युवावर्ग के लिये केन्द्रीय विद्यालय के अलावा उच्च शिक्षा में रोजगार के अवसर न होना वर्तमान समाज के किये चुनौती है।
प्रसार भारती आकाशवाणी द्वारा मान्यता प्राप्त कलाकारों को कार्यक्रम नहीं मिल पाते। लोककला का संरक्षण अच्छी बात है लेकिन उसके समानांतर शास्त्रीय संगीत के संरक्षण को भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
स्कूली शिक्षा में साथ ही उच्च शिक्षा में संगीत विषय के पद शासन द्वारा सृजन किये जाने की बात अवधसिंह ठाकुर ने कही।
आधुनिक युग में मानसिक तनाव, अवसाद एवं कुंठा जैसी समस्याओं से गुजर रहे मरीज़ों हेतु संगीत चिकित्सा केंद्र खोले जाने पर उन्होंने शासन से अपील की।
खेलों और योग दी भाँति शास्त्रीय संगीत की परम्परा के संरक्षण में शासन के साथ ही सामाजिक संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात अवधसिंह ठाकुर ने कही।







