छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर: साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने युवक ने लगाई छलांग, 15 मिनट तक रुका रेल परिचालन

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह-सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. साउथ-बिहार एक्सप्रेस की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
ट्रेन का परिचालन हुआ प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, आरा से दुर्ग चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस आज सुबह जब श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, इस बीच युवक ने ट्रेन के आगे कथित तौर पर छलांग लगा दी. हादसे में युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है. घटना के बाद लोटो पायलट ने ट्रेन को रोक दिया है, जिससे करीब 15 मिनट से ज्यादा वक्त तक परिचालन प्रभावित हुआ है।
खमतराई पुलिस और रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है. फिलहाल स्थानीय लोग घायल युवक को रेलवे ट्रैक से दूर लाकर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल युवक की पहचान और ट्रेन के सामने कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts