रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने निगम मुख्यालय में क्रेडाई पदाधिकारियों, पर्यावरण प्रेमी एनजीओ के स्वयंसेवकों की बैठक नगर निगम उपायुक्त जागृति साहू, उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ली।
अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने क्रेडाई पदाधिकारी बिल्डरों से अपने निजी आवासीय प्रोजेक्ट्स एरिया एवं उसके आसपास सहित रिक्त शासकीय भूमियों में राजधानी शहर रायपुर को हरियाली बिखेरकर हरित राजधानी बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है. अपर आयुक्त ने सभी पर्यावरण प्रेमी एनजीओ के पदाधिकारी स्वयंसेवकों को जनसहभागिता के माध्यम से शहर में रिक्त शासकीय भूमियों में सुरक्षित स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में सघन पौधरोपण करने की शहर हित में अपील की है।







