छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर विकास प्राधिकरण ने दोहरे आबंटन के 6 प्रकरणों का किया निराकरण

  •  RDA अध्यक्ष नंद कुमार साहू ने हितग्राहियों को सौंपे संशोधित आबंटन ज्ञापन

रायपुर(विश्व परिवार)। रायपुर विकास प्राधिकरण की संचालक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विभिन्न आवासीय योजनाओं में दोहरे आबंटन एवं सहमति के आधार पर प्राप्त
प्रकरणों का कर उनका परीक्षण निराकरण किया गया । दोहरे रमने बनाया है, हम ही लेंगे। आबंटन संबंधी मामलों के निराकरण हेतु गठित समिति द्वारा प्रत्येक प्रकरण का गुण-दोष के आधार पर परीक्षण कर अनुशंसा की गई, जिसके आधार पर संबंधित हितग्राहियों को संशोधित आबंटन प्रदान किया गया। इसी क्रम में  शारदा यादव को कौशल्या माता विहार (कमल विहार) योजना के सेक्टर – 04 स्थित ईडब्ल्यूएस (2 बीएचके) श्रेणी में ब्लॉक-D के फ्लैट क्रमांक फ्लैट क्रमांक – 713 आबंटित कर समायोजित किया गया।
714 के स्थान पर उसी ब्लॉक का इसी प्रकार कुल 06 प्रकरणों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों की सहमति एवं समिति की अनुशंसा के आधार पर स्नेहा शर्मा, उमा द्विवेदी, सुशीला ठाकुर, प्रतिभा साहू तथा सुभाष्मिता पाढ़ी को रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू एवं उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा द्वारा संशोधित आबंटन ज्ञापन प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को शीघ्र रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर आवास का कब्जा प्राप्त करने तथा अपने स्वयं के घर में सुखद एवं सुरक्षित जीवन प्रारंभ करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से आवास उपलब्ध कराना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts