दुर्ग (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार शाम दुर्ग जिले की शिवनाथ नदी के तेज बहाव में 2 बच्चे बह गए। SDRF ने रेस्क्यू कर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव का है।
बताया जा रहा है कि उरला क्षेत्र निवासी आठ दोस्त नदी किनारे जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। तभी नहाने के दौरान हादसा हो गया। मृतकों में रेहान खान (14) शामिल है। आरव (12) की तलाश जारी है। इसके पहले गुरुवार को बिलासपुर की शिवनाथ नदी में बहे मछुवारे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।







