कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, बॉयलर ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी

कोरबा (विश्व परिवार)। ऊर्जाधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्बन फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है. बायलर में ब्लास्ट होने पर फैक्ट्री में काम कर रहे 30 से 40 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. फिलहाल, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
घटना की सूचना पर मौके पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने प्रयास किया जा रहा है. अब तक किसी तरह की जनहानिक संबंधित सूचना नहीं मिली है. एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील किया गया है. वहीं फैक्ट्री में आग लगने से इलाका काले धुंआ से भर गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts