रायपुर (विश्व परिवार) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे नवा रायपुर स्थित SIRD कैंपस पहुंचेंगे, जहां वे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की समीक्षा बैठक लेंगे. बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे SIRD कैंपस से रवाना होकर मंत्रालय पहुंचेंगे. इसके बाद वे दोपहर 2 बजे तक मंत्रालय में विभिन्न कार्यालयीन कार्यों और प्रशासनिक बैठकों में व्यस्त रहेंगे।







