छत्तीसगढ़रायपुर

आज कबीरधाम दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय, भोरमदेव मंदिर में करेंगे पूजा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:30 बजे रायपुर से रवाना होकर 10:50 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे भोरमदेव से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे. शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts