छत्तीसगढ़रायपुर

आज से शुरू होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’, CM साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहली बार ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित इस कार्यक्रम का भव्य राज्य-स्तरीय आयोजन बालोद जिले में किया जा रहा है। सरकारीएजेंसियां
इस अनोखे अभियान में महतारी वंदन योजना की लगभग 2.45 लाख हितग्राही महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। अभियान के तहत महिलाएं अपने घरों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाएंगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम में पौधारोपण के बाद अपनी सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts