छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम जोन-9 में सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक का सम्मान समारोह आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। शुक्रवार कोरायपुर नगर पालिक निगम के जोन 9 के सहायक राजस्व निरीक्षक विनय कुमार वर्मा रायपुर नगर निगम को लगातार 31 वर्षों तक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर जोन 9 कार्यालय में नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू एवं जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा द्वारा कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार नायक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू सहित जोन 9 के सभी जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने हेतु सम्मानित किये गए.
जोन अध्यक्ष गोपेश साहू एवं जोन कमिश्नर राकेश शर्मा द्वारा निगम जोन 9 के सभी जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किये गए. जोन अध्यक्ष एवं जोन कमिश्नर सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक विनय कुमार वर्मा की सेवाओं को सराहा एवं उनके सुदीर्घ जीवन, स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts