छत्तीसगढ़रायपुर

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : विधायक पुरन्दर मिश्रा

  • विकसित भारत का सपना तभी होगा साकार, जब युवा रहेंगे नशामुक्त : पुरन्दर मिश्रा
  • दुर्गा महाविद्यालय में नशा मुक्ति का संकल्प, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने युवाओं को किया प्रेरित

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर स्थित दुर्गा महाविद्यालय में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं को दूर रखकर सकारात्मक सोच, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना योगदान देगा, तो विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।
उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।
इस अवसर पर उपस्थित युवा साथियों ने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता निभाने और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का भी संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts