रायपुर

नगर पालिक निगम बीरगांव में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा रैली

बीरगांव (विश्व परिवार)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा ने किया।

तिरंगा रैली नगर पालिक निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर बुधवारी बाजार रोड तक निकाली गई। इस दौरान निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के उत्साह के साथ रैली में शामिल हुए।

रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम बीरगांव के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts