- जैन अटामंदिर में होगी 18 को चातुर्मास स्थापना
ललितपुर (विश्व परिवार)। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते मुनि श्री विशद सागर महाराज ने कहा मानव जीवन मिलने के वाद हमें अपने जीवन को सदआचरण से जोडकर ऐसा प्रयास करना चाहिए कि जिससे हमारे द्वारा किसी का अहित न हो। हमें दूसरों के धन पर ईर्ष्या नहीं करनी वरन ऐसा भाव बनाओ कि हम भी एक दिन ऐसे बनें। यह नहीं सोचना कि हम भाग्यहीन है वरन यह सोचना कि हमारा पडौसी अमीर है और इसमें संतोष करना चाहिए। मुनि श्री ने कहा ग्रहस्थ पाप से रहित नहीं हो सकता वह हमेशा पापों में लिप्त रहकर पांच पापादि अशुभ कियाए करता है। व्यक्ति जहां हिंसा झूठ चोरी कुशील परिग्रह आदि कियाओं में रहेगा वह मुक्ति को प्राप्त नहीं कर सकता। मुनि श्री ने कहा जैन दर्शन में बताया कि उस मार्ग का अनुसरण करो जिसको संत करते हैं इसी में कल्याण है।
धर्मसभा का शुभारम्भ संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर श्रेष्ठीजनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन ने बताया कि 16 अगस्त को अपरान्ह 1 बजे जैन अटामंदिर में मुनि संघ का चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य वाल ब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में होगा जिसको लेकर जैन जैन समाज में उत्साह का माहौल है।
इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, मंदिर प्रबंधक मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी, पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, शीलचंद अनौरा, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महेन्द्र जैन मयूर, दिलीप चौधरी, मनोज जैन जडीबूटी, पुष्पेन्द्र अनोरा, अनंत सराफ, नरेश मुक्ता, पत्रकार मनोज जैन, अनीता मोदी, डा० नीलम सर्राफ, ज्योति नजा,मालती सराफ,सरिता जैन,उषा जैन, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।







