छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में चाकू लेकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, महादेवघाट के पास बटनदार चाकू बरामद

रायपुर (विश्व परिवार)। महादेवघाट के पास धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महादेवघाट के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला बटनदार चाकू
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मानसिंह ठाकुर उर्फ कुलदीप (21) बताया। वह रायपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू मिला।
पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 513/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
अड्डेबाजी और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी वाली जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts